पुलिस अधीक्षक का बड़ा फैसला, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह बने नए पीआरओ
सुलतानपुर : पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह को अपना नया पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और बेहतरीन समन्वय कौशल को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ की भूमिका महकमे में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस पद पर तैनात अधिकारी न केवल मीडिया से संवाद करते हैं, बल्कि विभागीय सूचनाओं का समयबद्ध प्रसारण करते हैं और पुलिस तथा आम जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।
इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कप्तान चारू निगम के सख्त, अनुशासित और परिणाम-केंद्रित नेतृत्व में हाल ही में अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, नए पीआरओ उपेंद्र सिंह से अपेक्षा है कि वे मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाएंगे और विभागीय सूचनाओं का समय पर संप्रेषण सुनिश्चित करेंगे
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.