भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में पारंपरिक धुनो पर खूब थिरके श्रोता

सुल्तानपुर - बल्दीराय तहसील क्षेत्र की रैंचा ग्राम पंचायत के पूरे पंचांग पांडे गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री श्याम जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा सुनने से जीवन में आने वाली बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं और मानव जीवन धन्य बन जाता है। कथा के दौरान श्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र में हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, श्री विष्णु भगवान के अवतार हैं। भगवान के जन्म के समय अनेक चमत्कारिक घटनाएं घटीं—कारागार में बंधन स्वतः खुल गए, जेल के फाटक अपने आप खुल गए और पहरेदार योगमाया के प्रभाव में निद्रा में चले गए। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं तथा रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के उपरांत घर-घर में लड्डू गोपाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रसाद अर्पित किया जाता है। कथा समापन अवसर पर मुख्य यजमान उमाशंकर पांडे द्वारा कथा व्यास की विधिवत आरती उतारी गई तथा प्रसाद वितरण कराया गया। इस अवसर पर नितीश मिश्र समाजसेवी ,रविंद्र पांडे, अजय पांडे, विनोद मिश्रा, डा० श्यामजी मिश्रा भीमसेन पांडे, अशोक मिश्रा मैनेजर ,विपिन पांडे, कपिल देव पांडे, सुरेंद्र मिश्रा, अभय मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.