खेल युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने का एक मंच है: अंगद

सुल्तानपुर : लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के शिव नगर वार्ड में शिव नगर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जैतपुर भिटार टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। फाइनल मैच में जैतपुर भिटार टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं कादीपुर टीम 182 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह ने पंद्रह हजार रुपया तथा उपविजेता टीम को दस हजार रुपया नगद इनाम दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह हमें फिट रहने और टीमवर्क, अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में मदद करता है। जब हम जीतते हैं तो विनम्र बने रहते हैं, जब हम हारते हैं तो जीतने का अथक प्रयास करते हैं। खेलों में भाग लेने से हमारा शरीर स्वस्थ और मन तरोताजा रहता है। हार जीत अपनी जगह है। जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.