संजय गांधी पीजी कॉलेज के रासेयो शिविर में छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
सुल्तानपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया और बीमारी दूर भगाने पर बल दिया।संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया सुलतानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन तेरएं में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण अगर शुद्ध रहेगा तो बीमारियां हमारे पास तक भटक नहीं पाएंगी। हार्टफुलनेस सेंटर रामचंद्र मिशन की टीम डॉ रमाशंकर मिश्र,अंजनी कुमार दूबे, अर्पित अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को स्थूल,सूक्ष्म एवं कारण शरीर के बारे में जानकारी देते हुए शिथिली करण ,ध्यान और योग की प्रक्रिया का वर्णन किया और ध्यान का अभ्यास कराया। टीम ने बताया कि कैसे तनावपूर्ण जीवन के बीच हम ध्यान और योग के माध्यम से जीवन को प्रसन्न और तनावमुक्त बना सकते हैं।
बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दिवाकर सिंह ने स्वयंसेवकों को भारतीय सेना की संचरना और उनकी कार्यप्रनाली की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्म विजय सिंह और डॉ शीला सिंह मौजूद थे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.