वार्षिक निरीक्षण: थाना कूरेभार में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने की सघन समीक्षा

सुलतानपुर :पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा आज थाना कूरेभार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, साइबर हेल्प डेस्क, पुलिस मेस, थाना परिसर, हवालात और रिसेप्शन रूम का बारीकी से अवलोकन किया गया।
महिला हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान:
एसपी महोदया ने महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और फीडबैक की समीक्षा की। 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपराधियों और गैंगस्टरों पर कड़ी नज़र:
टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी की समीक्षा की गई। शराब, खनन, भू-माफिया जैसे अपराधों में शामिल माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थाना कार्यालय एवं परिसर की व्यवस्था:
अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया। परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस मेस का निरीक्षण:
पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया गया। मेस प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि पुलिस कर्मियों को उच्च कोटि का पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए।
आगंतुक सुविधा और स्वच्छता:
थाने में आने वाले आगंतुकों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल और प्रसाधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाने हेतु क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.