सोशल मीडिया के गुलाम न बनें विद्यार्थी - ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि

सुलतानपुर - लम्भुआ इंटरनेट के इस युग में यह आवश्यक हो गया है कि विद्यार्थी सामाजिक चेतना से जुड़कर सामुदायिक सेवा करें । सोशल मीडिया के गुलाम न बनें। ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर खुद का नियंत्रण हो ये आपको नियंत्रित न करे। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं। संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया द्वारा प्राथमिक विद्यालय तेरयें में लगाये गये राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग से कौशल विकास होता है। लेकिन अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य,समय की बर्बादी और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं को जन्म देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संतुलित और नियंत्रित उपयोग ही इसके सकारात्मक लाभ प्राप्त करने की कुंजी है।

कहा कि एन एस एस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है। यहां सेवा‌ समर्पण अनुशासन और नेतृत्व से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है। साथ ही संगोष्ठियों के माध्यम से वे वैचारिक रूप से भी दृढ़ होते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को मतदाता परिचय पत्र बनने के प्रकिया की जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रमाधिकारी डॉ शीला सिंह आभार ज्ञापन प्राचार्य डॉ.मंजू मगन व संचालन डॉ धर्म विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक,शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त वाह्य परीक्षक के रूप में संजय गांधी पीजी कॉलेज एम ए हिंदी के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.