ग्रामीण बेटी की बड़ी जीत: सुल्तानपुर का नाम रोशन
वल्दीराय सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जनपद के ग्रामीण अंचल से निकलकर हर्षिता पांडे, पुत्री संतोष कुमार पांडे, निवासी पूरे खुटवन, सरैया माफी, सुल्तानपुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हर्षिता ने Prayagraj Evening Christian College में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उनकी इस दोहरी जीत ने न केवल कॉलेज बल्कि Sultanpur का नाम भी रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्यस्तरीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना हर्षिता की मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रमाण है।
हर्षिता की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
रिपोर्टर : द्वारिका प्रसाद पांडेय


No Previous Comments found.