ई-रिक्शा, दो व चार पहिया वाहनों की प्रतिदिन होगी सघन जांच – राम निरंजन

सुल्तानपुर :  पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक यातायात राम निरंजन द्वारा नगर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
रोडवेज परिसर एवं प्रमुख बाजारों में दो व चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालक पुलिस को देखकर बचने का प्रयास करते दिखे। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के समस्त अभिलेख, काली फिल्म आदि की बारीकी से जांच की जा रही है। अधूरे अथवा अवैध कागजात पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षक राम निरंजन ने स्पष्ट कहा कि नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। संशोधित साइलेंसर तथा अवैध हूटर लगाने वाले वाहन चालकों पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सब्जी मंडी मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले ठेला एवं खोमचा संचालकों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र, बाईपास, राजमार्ग तथा होटल-ढाबों के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षक राम निरंजन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पूर्व अपने वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें

रिपोर्टर :  दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.