मंडला आयुक्त ने लंभुआ तहसील का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण में सबकुछ आल इज वेल: मंडला आयुक्त

सुलतानपुर : लंभुआ। मंडला आयुक्त राजेश कुमार,अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी अयोध्या मंडल एवं जिला अधिकारी सुल्तानपुर कुमार हर्ष ने बृहस्पतिवार को लम्भुआ तहसील का औचक निरीक्षण किया,जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों, विकास कार्यों और जन शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए और लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

मंडल आयुक्त ने पत्रकार वार्ता में कहा कि तहसील निरीक्षण में सब कुछ आल इज वेल है और आईजीआरएस निस्तारण 94 प्रतिशत पूर्ण होने की सराहना की। उन्होंने जल्द ही तहसीलदार के पद पर नए तहसीलदार और तहसील में कर्मचारियों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। तहसील परिसर में लगे सौर ऊर्जा प्लांट न चलने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर पंचायत लंभुआ के रामनगर वार्ड में बन रहे वेंडिंग जोन पर भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल की शिकायत पर आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान एडीएम एफआर,उप जिलाधिकारी लंभुआ गामिनी सिंगला,नायब तहसीलदार अभय राज पाल, प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.