होली, होलिका दहन और रमजान को लेकर शांति, सौहार्द व सुरक्षा का संदेश

दोस्तपुर :  आगामी होली, होलिका दहन एवं रमजान के दृष्टिगत थाना दोस्तपुर परिसर में विस्तृत पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने किया।
बैठक में नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश सोनकर, भाजपा नेता शिव पांडे, उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, मन्नू सेठ, अंकुर पाठक, पारश सोनकर सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, उपनिरीक्षक सियाराम सिंह, उपनिरीक्षक अनूप सिंह, उपनिरीक्षक इश्तियाक अहमद, उपनिरीक्षक शकील अहमद, उपनिरीक्षक सुरेंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक तेजबली, उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद मिश्रा, सरोज कुमार तथा निरीक्षक राम उग्र कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि लगभग 18 उपनिरीक्षकों की एक साथ उपस्थिति पहली बार देखने को मिली, जिससे प्रशासन की सजगता स्पष्ट हुई।
होली एवं होलिका दहन को लेकर संदेश
अधिकारियों ने कहा कि होली और होलिका दहन प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। होलिका दहन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए तथा अग्नि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के उपायों का पालन किया जाए।
नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने नगर क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान, नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रमजान को लेकर विशेष चर्चा
बैठक में रमजान के दौरान नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने, मस्जिदों के आसपास स्वच्छता, बिजली-पानी की उपलब्धता तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी समुदायों से आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह एवं क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और होली, होलिका दहन तथा रमजान को शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प 

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.