होली पर लंभुआ पुलिस का रूट मार्च, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी

​सुल्तानपुर : ​सुलतानपुर पुलिस एक्शन में: सीओ ऋतिक कपूर के नेतृत्व में निकला रूट मार्च, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं होली।​होली पर आपसी भाईचारे का संदेश, पुलिस ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्यौहारों के दौरान अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत का अहसास कराया है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सीओ ऋतिक कपूर और कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने रूट मार्च निकाला। इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और शांति व्यवस्था का संदेश देना था।
​पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च के दौरान अपील की कि सभी क्षेत्रवासी होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि त्यौहार की आड़ में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

सीओ ऋतिक कपूर ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। किसी भी अपराधी या शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

इस रूट मार्च के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक जयशंकर यादव, पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र अजय राय, मलखान सिंह और सिपाही सुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा का भाव जागा है।

हमारी भी आपसे अपील है कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.