बल्दीराय में होली को लेकर सख़्त सुरक्षा, सौहार्द की अपील — सीओ का सकारात्मक संदेश

सुल्तानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय में आगामी होली पर्व को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सीओ आशुतोष कुमार ने आमजन से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाया जाए। सीओ ने स्पष्ट किया कि डीजे व अन्य वाद्ययंत्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही बजाए जाएं, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पूरे सर्किल में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर संवेदनशील बिंदु पर निगरानी रखी जाएगी। अंत में उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता की साझेदारी से ही त्योहार शांतिपूर्ण और खुशहाल बनता है। संदेश साफ़ है होली रंगों की है, रिश्तों की है, और सबके लिए सुरक्षित होनी चाहिए।

रिपोर्टर : दिवाकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.