जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। माइल स्टोन 141.200 के पास एक बाइक अनियंत्रित

सुल्तानपुर : जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। माइल स्टोन 141.200 के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काले रंग की डिस्कवर बाइक (संख्या UP32 FF-4875) से लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे सूरज राजभर पुत्र अवधेश राजभर निवासी ग्राम बांकेपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ अचानक संतुलन खो बैठे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के बीच एक कार से बचने के प्रयास में बाइक पीली पट्टी के भीतर चली गई और अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल बिरसिंहपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.