पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक को मारी टकरा
सुल्तानपुर : बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर,चालक की मौत।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई,जबकि खलासी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 101.800 के पास खड़ी ट्रक में बस जा घुसी।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की सड़क सुरक्षा टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सौ सैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज,जिला अयोध्या भेजा।अस्पताल में चिकित्सकों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.