न्यू अवध बार एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित

सुल्तानपुर : तहसील बल्दीराय के सभागार में शुक्रवार को न्यू अवध बार एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित न्यू अवध बार एसोशिएसन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं महामंत्री वृजेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है और समाज में प्रेम व एकता का वातावरण मजबूत होता है। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव मनाया। समारोह में आए प्रख्यात कवि कर्मराज शर्मा तुकान्त ने अपनी होली गीत " कागा काहे उड़ि आवा हौ मुड़ेरी पर "
"बतावा का सनेस लावा हौ "सुनाया तो तहसील सभागार तालियों की गड़गड़ाहत से गूंज उठा।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता व कवि राधे श्याम श्रीवास्तव अंजान ने किया।कार्यक्रम में कर्म राज शर्मा तुकांत के अतिरिक्त कवि राम उजागिर स्नेहिल,दिवाकर ओझा व संचालन कर रहे राधेश्याम श्रीवास्तव अनजान ने भी काव्यपाठ किया।उपस्थित लोंगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इस अवसर पर न्यू अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, महामंत्री वृजेश यादव,आनंद तिवारी, पवन दूबे,प्रदीप पांडेय,वीरभद्र दूबे, रोहित पांडेय,राजेश सिंह,संजय सिंह, सर्वेश सिंह,कफील खान,राम सुमिरन वैश्य,जगन्नाथ यादव, अजय दूबे,अनिल यादव,ध्रुवराज पांडेय, जितेंद्र यादव, इसराक अहमद,प्रदीप सोनकर,दिवाकर ओझा,बृज नंदन सिंह,सौरभ उपाध्याय,गिरिजा शंकर सहाय, अविनाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.