अखण्डनगर के प्रांजल पंडित बने IAS, दूसरे ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
सुल्तानपुर : सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर क्षेत्र के मकरीया बराहिमपुर गांव के होनहार युवक शाश्वत पंडित उर्फ प्रांजल पंडित ने देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर IAS बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में गर्व का माहौल है।
बताया जाता है कि प्रांजल पंडित, क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक आनन्द द्विवेदी के परम मित्र विपिन राय के पुत्र हैं। आनन्द द्विवेदी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके भतीजे समान प्रांजल ने महज दूसरे प्रयास में ही देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा को उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
मेधावी छात्र प्रांजल पंडित ने UPTU से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद NDA की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ IAS बनने का सपना देखा और पूरी लगन से तैयारी शुरू की। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि दूसरे ही प्रयास में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली।
प्रांजल पंडित की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.