दोस्तपुर के फिरोजपुर कला में होली मिलन समारोह, समाजसेवी विवेक मौर्य का भव्य स्वागत
सुल्तानपुर : दोस्तपुर क्षेत्र के फिरोजपुर कला में भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री एवं उद्योग व्यापार मंडल नगर युवा अध्यक्ष बालमुकुंद मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायण फाउंडेशन के संस्थापक, भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी विवेक मौर्य का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कादीपुर विधायक राजेश गौतम भी समारोह में पहुंचे। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों के साथ “भारत माता की जय” के जोरदार जयकारे लगाए, जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विधायक राजेश गौतम ने अपने संबोधन में समाजसेवी विवेक मौर्य के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहली मुलाकात विवेक मौर्य से दिल्ली में हुई थी और तभी से वे उनके सेवा कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि नारायण फाउंडेशन जिस प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
समाजसेवी विवेक मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारायण फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी जरूरत है, इसलिए संस्था इन दोनों क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि नारायण फाउंडेशन गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों की पढ़ाई में सहयोग करती है। कई छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी कराई जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। इसके अलावा संस्था जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में भी सहयोग करती है और लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है।
विवेक मौर्य ने बताया कि संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन करती है तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों और इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राशन, कपड़े और सर्दियों में कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य भी संस्था द्वारा किए जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालमुकुंद मौर्य ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाजसेवी विवेक मौर्य द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
यह कार्यक्रम फिरोजपुर कला स्थित मंदिर परिसर में शाम के समय आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता, श्यामलाल अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन सोनकर, दुर्गा प्रसाद सिंह (मंडल महामंत्री), राम भरत त्रिपाठी, रामकिशोर मौर्य (बिट्टू), आत्माराम मौर्य (पूर्व प्रधान उमरपुर), सभाजीत मौर्य, रामलाल मौर्य, प्रदीप मौर्य, सूर्यलाल मौर्य, राम मिलन, अनूप मौर्य, आशाराम गौतम, बिंदु मौर्य, संदीप, रविंद्र सोनकर, विवेक अग्रहरि, मोनू गौड़, सनी कसेरा, विकास चौरसिया, स्वीट गौड़ और राजाराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाजसेवी विवेक मौर्य द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.