तीन दिन बाद नहर से मिला युवक का शव,एसडीआरएफ ने बरामद किया

सुल्तानपुर : बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज पुलिस चौकी के पास शारदा सहायक नहर में लापता युवक का शव तीन दिन बाद बरामद हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर टिकरिया पुल के उस पार नहर से शव निकाला।मृतक की पहचान कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तरगांव निवासी राधेश्याम साहू (42) के रूप में हुई है,जो अलीगंज बाजार में सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।गुरुवार दोपहर वह दुकान से शौच जाने की बात कहकर निकले थे,लेकिन वापस नहीं लौटे।खोजबीन के दौरान उनकी मोटरसाइकिल नहर के पास खड़ी मिली थी।सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने दो दिनों तक सर्च अभियान चलाया,जिसके बाद शनिवार को शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.