मां काली ग्रामोत्थान समिति बिकना के अजय सिंह अधियार चुने गये निर्विरोध अध्यक्ष
सुलतानपुर - धम्मौर मां काली ग्रामोत्थान समिति के अजय सिंह अधियार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रविवार 8 फरवरी को मंदिर परिसर में समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की हुई मृत्यु पर उनके रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष रहे स्व०जितेन्द्र सिंह अधियार के स्थान पर अजय सिंह अधियार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। समिति के सदस्य रहे राम शंकर कश्यप, राम प्रताप यादव, चन्द्र भूषण सिंह की मृत्यु से रिक्त स्थान पर जय प्रकाश कश्यप,अर्जुन प्रजापति व दुर्गेश कुमार ध्वनि मति से सदस्य चुने गये। बैठक में ग्राम सभा की बाजार वसूली का दायित्व राज कुमार सिंह को सौंपा गया।मां काली प्रांगण की पूर्व, पश्चिम की बाउंड्री बाल के निर्माण का भी निर्णय हुआ।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.