दोस्तपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सुल्तानपुर - उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज किसी भी शहर और क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ होता है। व्यापारियों के सहयोग से ही बाजार की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है और क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यापारी के साथ किसी प्रकार की घटना या अन्याय होता है तो संगठन चुप नहीं बैठेगा, बल्कि प्रशासन के सामने मजबूती के साथ उनकी बात रखेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी एकजुट रहें और किसी भी समस्या को संगठन के माध्यम से सामने लाएं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि व्यापारियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। यह बैठक दोस्तपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी की राज क्षत्रिय एजेंसी पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिनेश सिंह अग्निवंशी ने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा और कहा कि दोस्तपुर क्षेत्र के व्यापारियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए समय-समय पर प्रशासन से संवाद किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की आवाज को मजबूत करना और उनके हितों की रक्षा करना है।
बैठक के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं, व्यापार की वर्तमान स्थिति तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही व्यापारियों के बीच संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी दोस्तपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बेलवारे चौराहा स्थित एक सोने की दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर चर्चा की गई। व्यापारियों ने बताया कि घटना को कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। इस पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है और कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष बालमुकुंद मौर्य, महामंत्री ईश्वर लाल वर्मा, महामंत्री राईस अहमद घौसी,मंत्री अमरनाथ बरनवाल, युवा मंत्री चंदन सोनकर,उपाध्यक्ष श्याम लाल अग्रहरि, युवा मंत्री पंकज गुप्ता,अमित पाठक,नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश सोनकर,अजीज राईन,पारस सोनकर,नाजिम राईन तथा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.