श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे गणमान्य,किए दर्शन

सुल्तानपुर :  श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान नर्मदेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस मौके पर जनपद के सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ.ए.के.सिंह,मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्टर राकेश कपूर के कोऑर्डिनेटर अमित शुक्ला,अनुराग शुक्ला,बल्दीराय के ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,युवा भाजपा नेता व समाजसेवी जितेंद्र कुमार मिश्रा ‘जीतू’, समिति सदस्य आशुतोष पांडेय,ओम प्रकाश ओझा तथा संघ के शक्ति प्रचारक शक्ति पाठक सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.