मोतिगरपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना पर प्रशिक्षण

सुल्तानपुर : विकासखंड मोतिगरपुर के सभागार में मंगलवार को ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड अधिकारी निशा तिवारी ने की।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को समूह बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने पर उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी प्राप्त होता है।
कार्यशाला में गांवों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के संचालन तथा उसमें कोटेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धर्मेंद्र सिंह वर्मा तथा हरिकेश सिंह सचिव सचिन दिनेश सिंहसहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और समूह की महिलाओं को योजनाओं के क्रियान्वयन, समूह संचालन और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यशाला में क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों से आए कोटेदार, ग्राम प्रधान तथा लगभग 40 से 45 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान कोटेदार हरिशंकर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह (भदिला खानीपुर), विनोद यादव, सपना मिश्रा (मलिकपुर बाखर), विजय यादव सहित अन्य ग्राम पंचायतों के कोटेदार, ग्राम प्रधान व समूह की महिलाएं मौजूद रहीं और प्रशिक्षण प्राप्त किया

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.