बाबा दुलदुल दास की कुटी पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सुल्तानपुर - तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम सभा दरियापुर के पूरे नेवल सिंह में स्थित बाबा दुलदुल दास की कुटी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान भक्तिभाव से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु देर तक कथा श्रवण करते रहे। तृतीय दिवस पर अयोध्या धाम से पधारे आचार्य रामानंद शास्त्री व लवकुश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न वेंदीयो पर वैदिक विधियों से आवाहन, स्थापना और पूजन कराकर आरती सम्पन्न कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का संचालन इन्हीं अवाहित देवी-देवताओं की कृपा से होता है और उनकी कृपा से ही जीवन में मंगल और कल्याण संभव है। वहीं राजस्थान के कोटा से पधारी कथा वाचिका पूजा बैरागी ने तृतीय दिवस की कथा में शुकदेव जी के जन्म,राजा परीक्षित के जन्म, परीक्षित को श्राप तथा भगवान शिव-पार्वती विवाह की कथा को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण वाणी और सरल शैली ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया और श्रद्धालु हर-हर महादेव व जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण गुंजायमान करते रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिव प्रसाद पांडे, रामदीन तिवारी,संतराम तिवारी,वेदप्रकाश तिवारी,मनोज मिश्रा, सत्य प्रकाश वर्मा,ओमप्रकाश तिवारी,शिवलाल यादव धर्म राज प्रजापति,जोगेशर पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
रिपोर्टर - द्वारका प्रसाद

No Previous Comments found.