एचपी गैस एजेंसी बल्दीराय कार्यालय पर लगी उपभोक्ताओं की भारी भीड़
सुल्तानपुर : बल्दीराय स्थित एचपी गैस एजेंसी कार्यालय पर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों से गैस सिलेंडर न मिलने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान थे। जैसे ही एजेंसी पर गैस सिलेंडर की खेप पहुंची, बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालय पर पहुंच गए।
भीड़ इतनी अधिक हो गई कि एजेंसी परिसर और उसके आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस उपलब्ध नहीं हो रही थी, जिससे उन्हें खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
गैस आने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों से उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच गए और सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति नियमित कराने की मांग की है ताकि उन्हें इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.