पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे राजकुमार सोनकर की छोटी बहन की शादी में

सुलतानपुर - जनपद के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 11 मार्च 2026 को पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत दोस्तपुर छावनी के राजकुमार सोनकर की छोटी बहन का विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी समारोह में शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस भव्य विवाह समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राज प्रसाद उपाध्याय (जयसिंहपुर विधायक) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी,पूर्व सीओ सुरेंद्र सिंह (लखनऊ), दोस्तपुर ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी), कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह, शिव पांडे, पूर्व सभासद राजेश तिवारी, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह,हरिओम सेठ, पन्नालाल, संजय कसौधन और चंदन सोनकर सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश सोनकर, रमाशंकर पाठक,नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा,अशोक मिश्रा,विजय शंकर यादव, कादीपुर मंडल महामंत्री बृजेश सिंह चौहान,प्रिंस बरनवाल,अंकुर पाठक,प्रदीप दुबे, सोनू तिवारी,रईस अहमद घौसी, मोहम्मद अतहर, बबलू खान,राजन सोनकर,आसाराम गौतम और सुभाष सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में दूर-दूर से आए रिश्तेदारों और मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर नगर से पहुंचे बाबा म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुति से समारोह की रौनक को और भी बढ़ा दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग खुशी के इस अवसर का आनंद लेते रहे और परिवार को बधाइयां देते रहे। इस अवसर पर शहजाद आलम (प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश / जिला प्रभारी अमेठी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) भी उपस्थित रहे और परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.