बाबा दुलदुल दास की कुटी पर भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुल्तानपुर - तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम पंचायत दरियापुर स्थित पूरे नेवल सिंह में बाबा दुलदुल दास की कुटी पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचन के लिए कोटा (राजस्थान) से पधारी कथावाचिका पूजा बैरागी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म,उनकी बाल लीलाओं तथा विभिन्न असुरों के संहार की कथाओं का मार्मिक वर्णन किया। कथावाचिका ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से ही अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। उनके जीवन प्रसंग मानव को सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान दौनव सुरेशचंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, राजीव तिवारी, जोगेश्वर पांडेय, पवन तिवारी, मुन्ना मिश्रा, सुभाष यादव, सूरज प्रजापति, सुरेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर - द्वारका प्रसाद पाण्डेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.