संगीतमयी श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बल्दीराय, सुल्तानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय के दरियापुर ग्राम पंचायत स्थित ग्राम पूरे नेवल सिंह में बाबा दुलदुल दास की कुटी पर चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कोटा, राजस्थान से पधारी कथावाचिका पूजा बैरागी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथावाचिका ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह, गोपियों के साथ महारास तथा कंस वध सहित कई मार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर कथा का आनंद लेते रहे। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों में भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे बजरंगी,अमन वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी,अर्जुन सिंह, राम शरन सिंह, मनोज मिश्रा, बिपुल मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट, दीपक सिंह, राजीव तिवारी, पीपी सिंह, बब्लू सिंह, दिनेश चन्द्र जायसवाल, जग प्रसाद वर्मा, लालबाबू मिश्रा, नीशू शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

No Previous Comments found.