श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सुल्तानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय के दरियापुर ग्राम पंचायत के पूरे नेवल सिंह में स्थित बाबा दुलदुलदास की कुटी पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कोटा (राजस्थान) से पधारी कथावाचिका पूजा बैरागी ने कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह सहित भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 अन्य रानियों व पटरानियो की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथावाचिका ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए सच्ची मित्रता और निस्वार्थ प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम और सच्ची भावना से ही प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजा परीक्षित के मोक्ष, शुकदेव जी द्वारा परीक्षित को दिए गए ज्ञान तथा श्रीमद्भागवत महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान के जयकारे लगाते रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें ओमप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, महेश तिवारी, बैकुंठ तिवारी, राजीव तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, योगेश्वर नाथ पांडे, अमन वर्मा, विपुल मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के अंत में कुटी के महंत बाबा योगीराज जी द्वारा दूर दराज से प्रतिदिन आने वाले श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कल भंडारे को सफल बनाने का आवाहन किया और आए हुए विद्वानों तथा कथा वाचिका की विदाई की।
रिपोर्टर : द्वारिका प्रसाद

No Previous Comments found.