लंभुआ नगर पंचायत में 3 सभासद मनोनीत,क्षेत्र में खुशी की लहर,समर्थकों ने दी बधाई

लंभुआ,सुल्तानपुर :  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सोमवार को नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होने के बाद लंभुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सूची जारी होते ही लंभुआ नगर पंचायत के लिए तीन सभासदों के नामों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

लंभुआ नगर पंचायत के विवेकानंद नगर वार्ड से सुशील सिंह उर्फ झूली सिंह,विवेक नगर वार्ड से सीताराम मोदनवाल व सर्वोदय नगर वार्ड मालती मिश्रा को मनोनीत सभासद बनाया गया है। क्षेत्र के लोगों ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इससे नगर पंचायत के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.