अस्पताल रोड पर हजारों लोगों ने मिलकर किया सामूहिक इफ्तार
सुल्तानपुर : रमजान के पवित्र और बरकतों भरे महीने में दोस्तपुर के अस्पताल रोड पर सोमवार शाम हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर सामूहिक इफ्तार किया। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक साथ नजर आए, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
इफ्तार के लिए केला, खजूर, फल, चना, शरबत व कई तरह के व्यंजन (पकवान) की विशेष व्यवस्था की गई थी। जैसे ही अजान हुई, रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
यह आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री रईस अहमद घौसी (हिंदुस्तान टेंट हाउस) द्वारा कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। रईस अहमद घौसी क्षेत्र के एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं, जो हर साल रमजान के महीने में इस तरह के भव्य इफ्तार का आयोजन कर लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। उनके इस प्रयास से न सिर्फ धार्मिक सौहार्द बढ़ता है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।
हर वर्ष की तरह इस बारल भीउन्होंने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से कराई। टेंट, बैठने की व्यवस्था और इफ्तार की तैयारी इतनी बेहतर रही कि हजारों लोगों के एक साथ बैठने के बावजूद कहीं कोई अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश सोनकर, रमाशंकर पाठक, बबलू खान,
उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, भाजपा नेता अजय सोनी,
चंदन सोनकर, अतहर अंसारी, फिरोज मसीहा, बबलू नाई, गुलजार, अनूप बरनवाल, पारस सोनकर,
साथ ही हारून राईन, इलियास अहमद, फिरोज घौसी, नाजिम राईन, बब्बू खान, नाजिम अहमद, शकील अहमद, गुड्डू मलिक, ज्ञान मिश्रा, रितेश सिंह, कलीम, सलीम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। रमजान के इस पावन महीने में आयोजित यह सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समरसता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.