दोस्तपुर नगर पंचायत: नवनियुक्त नामित सभासदों को दी गई हार्दिक बधाई
दोस्तपुर (सुल्तानपुर) : नगर पंचायत दोस्तपुर में नवनियुक्त नामित सभासदों का स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान धूमधाम से किया गया।उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9(1)(घ) के तहत श्री राज्यपाल महोदय ने नगर पंचायत दोस्तपुर में निम्नलिखित व्यक्तियों को नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है:
वार्ड-1: श्री बालमुकुन्द मौर्य (दोस्तपुर मंडल महामंत्री, युवा अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल)
वार्ड-2: श्री अजय सोनी (बश्रईया पश्चिम, भाजपा नेता)
वार्ड-3: श्री रवि पाठक (बनइँया पूरब, भाजपा नेता)
नवनियुक्त सभासदों को उनके चयन और नामित सदस्य बनने के उपलक्ष्य में दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी के आवास पर धूमधाम से बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, चंदन सोनकर, आसाराम गौतम, अनिल शुक्ला, नीलम तिवारी, बुआ आरती, और आजाद सिंह सोनू तिवारी शिवकुमार मौर्य सहित नगर पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में नवसदसदों का फूल माला से स्वागत किया गया और मिठाई वितरण के माध्यम से खुशी का माहौल बनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने नवसदसदों का स्वागत करते हुए उन्हें नगर पंचायत की जनता की सेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।बधाई समारोह के बाद नवसदसदों ने महावीरन बिजेथुआ धाम स्थित हनुमान जी के दर्शन के लिए रवाना होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवसदसदों के उज्ज्वल भविष्य, जनहित में उनके उत्कृष्ट कार्य और नगर पंचायत के विकास में उनकी भागीदारी की कामना की गई।नगर पंचायत दोस्तपुर में यह कदम स्थानीय प्रशासन और समाज में सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उपस्थित लोगों ने नवसदसदों से अपेक्षा जताई कि वे अपने क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और सामाजिक सुधार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.