लंभुआ नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का हुआ सम्मान

 सुल्तानपुर : लंभुआ नगर पंचायत में मनोनीत तीन सभासदों का भाजपा मंडल कार्य समिति ने एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह के मौके पर सम्मान किया। नगर पंचायत के विवेकानंद नगर वार्ड निवासी सुशील उर्फ झूली सिंह तथा सर्वोदय नगर की मालती मिश्रा व विवेक नगर के सीताराम मोदनवाल तीनों मनोनीत सभासदों को भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि सभी लंबे समय से पार्टी की जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन करते आ रहे हैं। सभासद डॉ केपी सिंह ने कहा कि मनोनीत सभासद कर्मठ कार्यकर्ता है और जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। मौके पर डॉ केपी सिंह, गोविंद नारायण तिवारी, डॉ रामकृपाल वर्मा, संजय निषाद, दिनेश सिंह, श्रीमती रेखा बरनवाल, राजेश सिंह, सत्य प्रकाश बरनवाल, शुभम सिंह, आशीष बरनवाल, विजय शंकर तिवारी, सतीश सिंह आदि भाजपाई मौजूद थे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.