युवक की आत्महत्या के मामले में ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुल्तानपुर : बल्दीराय थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा बिसांवा निवासी राहुल यादव ने 19 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की थी।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस के स्थान पर धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय,अमित मिश्रा और लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से तीनों को जिला कारागार सुलतानपुर भेज दिया गया।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.