वलीपुर चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर बेकाबू भीड़
सुल्तानपुर - हेमनापुर-वलीपुर स्थित ठाकुर राज नारायण किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। लंबी कतारों के बीच धक्का-मुक्की, “पहले मैं” की होड़ से हालात बिगड़े।
डिब्बों में पेट्रोल भराने की मची होड़
मौके से सामने आए वीडियो में लोग कैन/डिब्बा लेकर पेट्रोल भराते दिखे। इससे पंप पर अफरा-तफरी और बढ़ गई, नियमों को लेकर सवाल खड़े।
पंप मालिक का गैर-जिम्मेदाराना बयान
पेट्रोल पंप मालिक ने कहा सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने की वजह से डिब्बों में पेट्रोल दे रहे हैं। गाड़ियों के लिए कहा, “जब होगा तब देंगे।”
मौके पर प्रशासन नदारद, बढ़ा खतरा
वलीपुर चौकी क्षेत्र में पड़ने के बावजूद मौके पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था नजर नहीं आई। भीड़ के चलते किसी भी समय अनहोनी की आशंका। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.