शॉर्ट सर्किट से लगी आग,दो कच्चे घरों की गृहस्थी जलकर राख

सुल्तानपुर : बल्दीराय तहसील क्षेत्र के निसासिन गांव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो कच्चे घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।आग की घटना में पशुधन,अनाज और वाहन सहित लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।निसासिन गांव निवासी मुन्तजीम अहमद और मुतीन अहमद के कच्चे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान जलने लगा।आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी की इस घटना में मुन्तजीम अहमद की 12 बकरियां, एक बाइक, तीन साइकिल तथा कई कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।ग्रामीणों ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल, एसडीएम और तहसीलदार को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.