दोस्तपुर में खुशी की लहर: संजय सिंह की मेहनत रंग लाई, यूपी पुलिस SI-ASI भर्ती में सफलता
सुल्तानपुर : नगर पंचायत दोस्तपुर में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी के छोटे भाई संजय सिंह (पुत्र स्व. हरिश्चंद्र एवं माता स्व. रामरती सिंह) के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। संजय सिंह ने सिपाही की नौकरी करते हुए निरंतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यूपी पुलिस SI-ASI 2023-24 सीधी भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
इस खुशी के अवसर पर दोस्तपुर के स्थानीय नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं मंडल के सदस्य उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक और व्यावसायिक एकता भी मजबूत होती दिखाई दी।
उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा SI एवं ASI भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। यह भर्ती प्रदेश में कुल 912 पदों पर आयोजित की गई थी। सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं तथा उन्हें आगामी नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.