श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बना प्रतिभा का केंद्र, 29 मार्च को छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन
सुल्तानपुर : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान द्वारा एक बार फिर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का आयोजन 29 मार्च 2026 (रविवार) को श्री विश्वनाथ पी०जी० कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को प्रातः 09:00 बजे तक परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी।
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल अंकपत्र की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रवेश पत्र तथा काला या नीला बालपेन साथ लाना अनिवार्य है।
यह छात्रवृत्ति योजना एमबीए, एमसीए, बी.टेक, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी, आईटीआई, बीबीए, बीसीए, बीए, बीकॉम, बीएससी (कृषि) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका स्तर कक्षा 10 तक का होगा। परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। प्रश्न पत्र में सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन विषय शामिल रहेंगे।
छात्रवृत्ति के अंतर्गत 10-10 विद्यार्थियों को ₹30,000, ₹25,000 एवं ₹20,000 की राशि प्रदान की जाएगी, जबकि 270 विद्यार्थियों को ₹3,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
संस्थान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 28 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे संस्थान की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी प्रदान कर रही है।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.