डॉ. अविनाश गुप्ता बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

सुल्तानपुर - राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में डॉ.अविनाश गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भरोसा जताया।डॉ.गुप्ता ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और इलाज की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई,समय पर उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इस मौके पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने नए CMS का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। डॉ.अविनाश गुप्ता ने कहा अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा,जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

रिपोर्टर - वाजिद हुसैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.