लंभुआ में संघ के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन पथ संचलन में स्वयंसेवकों पर की गई फूलों की वर्षा
सुल्तानपुर - नव वर्ष के शुभ अवसर पर लंभुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के मौके पर जगह-जगह उन पर फूलों की वर्षा की गई। गुरुवार को लंभुआ में खंड संघचालक डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक, खंड कार्यवाह अजय पांडे के नेतृत्व में नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में मौजूद स्वयंसेवक सर्वोदय स्कूल परिसर से निकलकर पूरी बाजार में तथा कोतवाली परिसर के निकट से होते हुए पुनः सर्वोदय परिसर पहुंचे। स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने कहा कि हम संघ के सौ वर्ष की यात्रा पूरी होने के साक्षी बन रहे हैं।
हिंदू संस्कृति में बदलाव का यह सुयोग हमें देखने को मिल रहा है। प्रत्येक हिंदू परिवार तक संघ की पहुंच होनी चाहिए। पुरातन काल का जिक्र करते हुए बताया कि सौ वर्ष तक तमाम आक्रांता भारतीय संपदा को लूट कर ले जाते रहे। लंबे समय तक हमें गुलाम बनाने का कुचक्र रखा गया। इसके लिए हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। जबकि हिंदू चिंतन सबको जीने का अधिकार दिलाता है। जिला प्रचारक आशीष जी ने कहा कि हर समस्या में समाज के साथ मिलकर स्वयंसेवक आगे बढ़ता है। मौके पर जिला धर्म जागरण प्रमुख राधे कृष्ण पांडे, भाजपा नेता विकास वर्मा, शेर बहादुर, डॉ गुलाब सिंह, डॉ दिनेश सिंह, विनय विक्रम, दीपक शुक्ला, गोविंद पांडे, संतोष पांडे, राजकुमार अग्रहरि, सीताराम मोदनवाल, कैलाश द्विवेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, चंदन चतुर्वेदी आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।
संवाददाता - वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.