सुल्तानपुर कोतवाली नगर में समाधान दिवस आयोजित, जनसमस्याओं की हुई सुनवाई

सुल्तानपुर :  कोतवाली नगर में शनिवार को थाना दिवस/समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं नगर कोतवाल संदीप राय की मौजूदगी रही।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, नगरपालिका कर्मियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता पूर्वक सुना गया।
अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कागजी कार्यवाही की गहन जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.