राकेश टिकैत को नजरबंद किए जाने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
सुल्तानपुर : लंभुआ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा में नजरबंद किए जाने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। लंभुआ तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी को ज्ञापन देते हुए किसानों ने घटना की निंदा की और सरकार से मांग की कि दुबारा ऐसी घटना न हो, वरना देश का किसान आन्दोलन करेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो पूरे देश का किसान सड़कों पर उतर आएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे, प्रदेश महासचिव आनंद सिंह उर्फ बंटी,जिला उपाध्यक्ष मजीद खान, तहसील अध्यक्ष अरविंद, बृजेश शर्मा,पिंकी,अख्तर समेत काफी संख्या में किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.