शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार प्राप्त करना भी है: तहसीलदार

सुल्तानपुर - लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के अटल नगर वार्ड में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में परीक्षा फल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा फल वितरण समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसीलदार प्रांजल तिवारी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके अलावा प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसीलदार प्रांजल तिवारी ने कहा कि सभी सफल मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई। शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार प्राप्त करना भी है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, निरंतर मेहनत करें और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छुएं। मौके पर वर्षा शर्मा, रोहित तिवारी, विवेक यादव, वैष्णो तिवारी, ममता श्रीवास्तव, संजू तिवारी, आस्था सिंह, शगुन गुप्ता, शिखा मिश्रा, हर्षित तिवारी, कोनिका, खुशबू, खुशी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.