सुल्तानपुर के लाल ने बढ़ाया मान, समीक्षा अधिकारी पद पर चयन
सुल्तानपुर : तहसील बल्दीराय के ग्राम भोला का पुरवा सोराव निवासी प्रवेश कुमार पाण्डेय, पुत्र चन्द्र देव पाण्डेय, का चयन समीक्षा अधिकारी (RO) पद पर हुआ है। वर्तमान में वह राजकीय इंटर कॉलेज, जगदीशपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन से मिली इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से गांव और आसपास खुशी का माहौल है, वहीं युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रवेश की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.