पब्लिक के बीच एसपी चारू निगम ने खोया आपा, दरोगा पर गिरी बिजली

सुल्तानपुर : सुलतानपुर में उस वक्त माहौल अचानक गरमा गया, जब बाइट के समय ही पब्लिक और मीडिया के बीच पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अपना आपा खो दिया और गुस्से का “बादल” दरोगा पर बरस पड़ा।
मामला उस समय का है जब एसपी मीडिया को बाइट दे रही थीं। चारों तरफ कैमरे ऑन थे और लोग ध्यान से उनकी बात सुन रहे थे। तभी पास खड़े दरोगा ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।
फोन की आवाज जैसे ही एसपी के कानों तक पहुंची, उनका ध्यान भंग हो गया। पहले उन्होंने खुद को संभालते हुए बाइट जारी रखी, लेकिन कुछ ही देर में उनका धैर्य जवाब दे गया।
करीब 4 मिनट 17 सेकंड पर उनका गुस्सा साफ नजर आया और उन्होंने बीच बाइट में ही नाराजगी जताते हुए कहा—
 “अरे यार, तुम ही बोलो… तुम ही बोलो!”
 “अरे यार, तुम भी बोल दो…”
यह कहते हुए उन्होंने दरोगा की तरफ इशारा किया और सख्त लहजे में फटकार लगा दी।
मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है—

 कोई इसे अनुशासन की सख्ती बता रहा है

 तो कोई सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठा रहा है
फिलहाल, यह मामला सुलतानपुर में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.