मिशन शक्ति अंतर्गत आरपीएम पब्लिक स्कूल के बेटियों को पुलिस ने किया जागरूक
सुल्तानपुर : मिशन शक्ति के द्वितीय चरण अंतर्गत लंभुआ एंटी रोमियो टीम तथा मिशन शक्ति प्रभारी टीम के द्वारा बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने उन्हें जागरूक किया तथा मिशन शक्ति का पत्रक वितरित किया।
लंभुआ क्षेत्र के अटल नगर वार्ड में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल में उपनिरीक्षक अजय राय, हेड कांस्टेबल प्रेम वर्मा तथा शैल कुमारी राजभर के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबरों के विषय में जानकारी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विमेंन पावर हेल्पलाइन, साइबर अपराध, स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस सेवा, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन आदि नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस की टीम ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग, महिला साइबर सेल आदि के बारे में भी बालिकाओं को जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए लंभुआ पुलिस समर्पित है। महिलाओं से संबंधित अपराध के लिए सभी जनपदों एवं तहसीलों में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र महिला थानों का गठन भी किया गया है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है और महिला से संबंधित किसी भी अपराध होने पर तत्काल पुलिस करवाई सुनिश्चित कर रही है। मिशन शक्ति की टीम ने विद्यालय की महिला शिक्षकों को भी पत्रक वितरित कर उन्हें भी उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक किया।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.