तेरहवीं कार्यक्रम निमंत्रण देने गई महिला से हुआ विवाद,अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के 5 घायल
सुल्तानपुर : बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिगहुली गांव में तेरहवीं के न्योते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने .315 बोर के असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार समरजीत यादव की पत्नी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसी में न्योता देने गए परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.