धनपतगंज मे स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया आयोजन
धनपतगंज : सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धनपतगंज के मुख्यालय पर किया गया | रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज अरविंद यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया | हाथों में सर्व शिक्षा अभियान के नारे लिखी पट्टियां "कोई ना छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार " एक भी बच्चा छूटे न, संकल्प हमारा टूटे ना" लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल धनपतगंज, प्राथमिक विद्यालय लोहंगी,प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय मझॉवा, प्राथमिक अतरसुमा के बच्चो ने नामांकन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरों से लोहगी तक गांव गांव भ्रमण किया | रैली मे शामिल अध्यापकों ने अभिभावकों से अपने बच्चो का नाम परिषदीय विद्यालयों मे कराने का अनुरोध किया l रैली मे एआरपी अंजनी पाण्डेय, शिक्षक प्रतिनिधि नवीन पाण्डेय, राम आशीष मौर्या, सूर्यकांत त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, कस्तूरबा विद्यालय वार्डन प्रतिमा सिँह, किरन, प्रियंका,सौरभ उपाध्याय, संदीपकुमार, ओंकार तिवारी, मनीलाल, उमेश सिंह, श्यामलाल, अशोक मिश्रा, अखिलेश, मंजीत, अविनाश, देवमनी, रामेश्वर पाण्डेय आदि शिक्षक शामिल रहेl
रिपोर्टर : द्वारिका

No Previous Comments found.