बरात में शामिल एक लग्जरी कार से पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत

सुलतानपुर : बरात में शामिल एक लग्जरी कार से पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की और संदिग्ध की तलाशी में अवैध हथियार बरामद किया।पुलिस के अनुसार करौंदीकला क्षेत्र के गंगापुर से लंभुआ के विवेकनगर मोहल्ले में जमील इदरीशी के यहां रविवार को बरात आई थी।इसी दौरान किसी ने बरात में शामिल एक वाहन में असलहा होने की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कार से पिस्तौल बरामद कर लिया।मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्तौल कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.