दौरे पर आएंगे अखिलेश यादव लखनऊ से सुल्तानपुर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,विवाह समारोह में होंगे शामिल

सुल्तानपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद सुल्तानपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से प्रस्थान करेंगे और दोपहर लगभग 1:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां वे अमहट स्थित एक विवाह स्थल पर आयोजित समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। इसके पश्चात लगभग 1:30 बजे वे पुनः लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे तक राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अखिलेश यादव को उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा इकाइयों को कार्यक्रम स्थल से लेकर आवागमन मार्ग तक चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर प्रशासन हरकत में आ गया है। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जनपद में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यह दौरा एक निजी कार्यक्रम (विवाह समारोह) के तहत है, लेकिन अखिलेश यादव के आगमन से जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.