पण्डरे में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, एमएलसी ने विद्यालय गोद लेकर विकास का दिया भरोसा
सुल्तानपुर : सुल्तानपुर के विकास खंड धनपतगंज अंतर्गत पण्डरे गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की और हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रधान प्रतिनिधि अरशद ने एक छात्रा को एमएलसी के हाथों साइकिल भेंट कराई और उसकी 12वीं तक की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। साथ ही एमएलसी ने प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर सुल्तानपुर सांसद प्रतिनिधि मनोज निषाद, सांसद पी आर ओ सुरेंद्र निषाद, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, ए आर पी बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजनी पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित विद्यालय एवं ग्राम सभा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र


No Previous Comments found.